IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/खैरागढ़। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.06.2022 को प्रार्थी महेश्वर वर्मा पिता बेगरू राम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी गाडाडीह थाना खैरागढ़ के रिपोर्ट पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति शीतला मंदिर में घुसकर मुर्ति खंडित कर गंदी गंदी गाली देने की सूचना पर थाना प्रभारी खैरागढ द्वारा आरोपी गौतम वर्मा पिता बंजू राम वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन गाड़ाडीह का कृृत्य एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया। बाद आला अधिकारियों के निर्देशन मे थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे टीम गठित कर रवाना किया गया। आरोपी को घटना स्थल पर पहुच कर आरोपी गौतम वर्मा पिता बंजू राम वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन गाड़ाडीह को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना खैरागढ मे अपराध क्रमांक 352/22 धारा 295-ए,294 भादवि0 कायम कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!