खैरागढ़ से राजेश साहू की रिपोर्ट
खैरागढ़। एसपी संतोष सिंह द्वारा शुरू किए गए “निजात” अभियान की को आगे बढ़ाते हुए जिला राजनांदगांव के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के निर्देशन में दिनांक 01/06/2022 को थाना मोहगांव क्षेत्र के ग्राम बेलगांव में शिविर लगाकर थाना प्रभारी सतीश पुरिया, के द्वारा लोगों को नशा से दूर रहने समझाया गया तथा अवैध नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों की सूचना देने हेतु ग्रामीणों प्रोत्साहित किया गया तथा पास्को एक्ट सायबर अपराध के बारे में विस्त़ृत रूप से जाकारी दी गई, एवं कम्यूनिटि पुलिसिंग के तहत खेलकुद सामाग्री युवक एंव युवतियों को एवं बच्चों को वितरण किया गया जिससे युवाओं व बच्चों में हर्ष रहा। कार्यक्रम में सरपंच ग्राम बेलगांव , ग्राम पटेल, शिक्षक कार्यक्रम में युवाओ को नशे से दूर रहकर खेल कुद में ध्यान देने की जानकारी बताये *उक्त कार्यक्रम में थाना मोहगांव के थाना प्रभारी सतीश पुरिया, प्रआर दीपक भोई, सुरेश चंद्रवंशी, आरक्षक अर्जुन ठाकुर, टुम्मन देशमुख, संजय कुमलकर योगंन्द्र धुर्वे उपस्थित थे।


