IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिला समूह ने अवसर मिलने पर साबित कर दिखाया अपने हुनर का जादू: गौठान में समूह की महिलाओं को मिल रहा बारहमासी काम

  • कलेक्टर ने फत्तेपुर और मुढ़ीपार गौठान का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 02 जून 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निरंतर प्रयासों-मार्गदर्शन और प्रेरणा से जिले की गौठान से जुड़ी महिला स्वसहायता समूह अब सफलता और विकास की सीढ़ी निरंतर चढ़ रही है। कलेक्टर लगातार महिला स्वसहायता समूह के विभिन्न कार्यों  को देखने गौठान पहुंच रहे हैं। गौठानों में पहुंचकर महिला समूह को प्रेरित कर रहे हैं और महिला समूह की रूचि एवं हुनर के आधार पर उन्हें आवश्यक सुविधा संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। अवसर मिलने पर महिला स्वसहायता समूह अपने हुनर के जादू की छटा बिखेर रहीं हैं । जो महिलाएं साल दो साल पहले घर-गृहस्थी और खेती किसानी के काम के अलावा और कोई काम नहीं होने से घर में खाली बैठे रहतीं थीं। उन महिलाओं के हाथ में बारहमासी काम देखने को मिल रहा है। अवसर और रोजगार के साधन उपलब्ध होने से महिला समूह काफी तेजी से विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ रही हंै। महिला स्वसहायता समूह अब तरह-तरह के नए-नए व्यवसाय से जुड़कर सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। महिला समूह का सफर यहीं खत्म नहीं होता है, वह नित्य नए-नए प्रयोग कर नई-नई गतिविधियों में अपना हाथ आजमा रही हैं।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा अपने सतत भ्रमण में आज खैरागढ़ विकासखंड के दौरे पर रहे। आज उन्होंने ग्राम फत्तेपुर और मुढ़ीपार में बने गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम फत्तेपुर में स्वसहायता समूह की महिलाओं से भेंट कर आवश्यक चर्चा की। समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान से जुड़कर उनकी दिनचर्या बदल गई है। महिलाओं ने बताया कि यहां अचार, पापड़, मसाला उत्पादन के साथ-साथ सामुदायिक बाड़ी में साग-भाजी की खेती की जा रही है। इसके चलते महिला समूह को काफी लाभ मिल रहा है। महिला समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि गौठान में अब तक डेढ़ लाख रूपए की आमदनी हुई है। महिला समूह द्वारा यहां लगभग 2 एकड़ भूमि में केले के पौधा रोपा गया है। जो लगभग 10 -11 महीने में फल से देने की स्थिति में आ जाएगा। इससे महिला समूह को कम से कम 1 लाख रूपए की आमदनी होने की संभावना है। समूह की महिलाओं द्वारा बटेर पालन भी किया जा रहा है। बाजार में बटेर की अच्छी मांग होने से हाथों-हाथ बिकने की पूरी संभावना है। बटेर पालन कम समय में अधिक आमदनी देने का एक अच्छा व्यवसाय साबित हो रहा है।

  • मुढ़ीपार में महिला समूह द्वारा बनाया गया है उच्च गुणवत्ता का कंपोस्ट खाद
  • मुर्गीपालन व्यवसाय बनेगा आमदनी का अच्छा माध्यम

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मुढ़ीपार गौठान पहुंचकर महिला समूह द्वारा बनाए गए कम्पोस्ट खाद की गुणवत्ता का परीक्षण किया। कमोस्ट खाद की गुणवत्ता को देखकर कलेक्टर ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि काफी अच्छी गुणवत्ता के कम्पोस्ट खाद का निर्माण महिला समूह द्वारा किया गया है। यह महिला समूह की सहभागिता के साथ-साथ उनकी लगन व मेहनत और निष्ठा को प्रदर्शित करता है। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं ने अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ गौठान में अपना बहुमूल्य समय दिया है। समूह द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक है। यहां महिला समूह द्वारा कुक्कुट पालन भी किया जा रहा है। अभी वर्तमान में लगभग एक हजार मुर्गियां पाली जा रही है। इससे महिला समूह को कम से कम 2 लाख रूपए की आमदनी होने का पूरा भरोसा है। गौठान समिति ने बताया कि अब तक डेढ़ लाख लाख रूपए की आमदनी गौठान से हुई है। कलेक्टर ने महिला समूह से कहा कि गोबर खरीदी और कम्पोस्ट खाद निर्माण का काम निरंतर जारी रखें। इससे लाभ अर्जित करने का यह माध्यम बना रहेगा। दोनों गौठान की महिला स्व सहायता समूह को कलेक्टर ने प्रेरित करते हुए कहा कि यहां जो भी उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। जिससे बाजार में मांग और पहचान बने। उन्होंने महिला समूह को निर्मित उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग करने की भी सलाह भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, ओएसडी श्री जगदीश सोनकर, एसडीएम श्री गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ श्री तरूण देशमुख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!