फोटो: गर्मी से बचने लोग रानी सागर किनारे पेड़ की छांव में समय बिताते हुए।
राजनांदगांव। नौतपा के आखिरी दिन गुरुवार को शहर सहित जिलेभर में झुलसा देने वाली गर्मी से जनजीवन प्रभावित रही। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हलाकान नजर आए। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। लेकिन असल में लोगों को इससे ज्यादा गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर को 12.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान इसी तरह रहेगा। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से नागालैण्ड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 3 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है परंतु अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेड बना रहेगा। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है।
प्रदेशभर की मौसम जानकारी के लिए नीचे दिए गए पीडीएफ का अवलोकन करें।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/06/मौसम-सारांश-02.06.2022.pdf” title=”मौसम सारांश 02.06.2022″]


