IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

खेती किसानी के गोठ : किसानों से खरीफ फसल के लिए जरूरी बातें की साझा

राजनांदगांव। डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित जिले के प्रगतिशील किसान श्री एनेश्वर वर्मा ने किसानों से खरीफ फसल के लिए जरूरी बातें साझा की। किसान श्री एनेश्वर वर्मा ने खेती-किसानी की बात करते हुए कहा कि जइसे जइसे मानसून आवत हे, वइसे वइसे खरीफ फसल के तैयारी में हम किसान मन हा जुट गेन।

भुइयां :- खेत के तैयारी में साफ,सफाई, मेढ़ों की मरम्मत समय रहते पहले से कर लें। गहरी जुताई, आने वाले बारिश सीजन में अतिरिक्त पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। पौधे लगाने हैं तो गड्ढे खोद कर रखें। इस तरह से फसल के चयन के अनुसार खेत तैयारी कर सकते हैं।

खातू :- जितना हो सके घर गोबर खाद, मुर्गी, बकरी खाद, वर्मीकम्पोस्ट, जीवामृत, जैविक खादों इस्तेमाल करना है। जिससे खेती लागत कम होगी वहीं भूमि की उर्वरकता बढ़ेगी।

बीजहा :- खरीफ सीजन फसलों के बीज को अच्छे से अभी धूप में सुखाकर रख दें। उन्नत बीजों की बीज निगम या बाजार से समुचित व्यवस्था करें।

बिजाई :- आगे खेती आगे आगे पिछे खेती बढ़ा भागे अर्थात समय पर बोई गई फसल अच्छी होती है तथा थोड़ी भी देर हुई तो फसल अच्छी नहीं होती। जैसे ही एक से दो अच्छी मानसून की बारिश होती है। फसलों के अनुकूल वातावरण बन जाता है, तभी बिजाई करें।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!