IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

11 अगस्त को होगी नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 

जिले के 36 सेंटरों मे बनाए गए परीक्षा केंद्र

बेमेतरा 03 अगस्त :- जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा में कक्षा छठवीं में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की चयन परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 11 अगस्त 2021 बुधवार को रखा गया  है। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बताया की परीक्षार्थी अपने अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 में जाकर डाउनलोड कर सकते है।

बेमेतरा जिले से इस परीक्षा  में 10569 परीक्षार्थियों शामिल होंगे। इसके लिए 36 सेंटर पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बेमेतरा जिले के चारो ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस में प्रवेश पत्र उपलब्ध है जिसे परीक्षार्थी प्राप्त कर सकते है. परीक्षा के दौरान सभी प्रतिभागियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल व स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। और साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ मास्क और पानी का बोतल लेकर अवश्य लाये।

You missed

error: Content is protected !!