कवर्धा। तेज गर्मी व धूप को देखते हुए विश्व मानव अधिकार परिषद के जिला सचिव, पीजी कॉलेज के जनभागीदारी सदस्य दीपक ठाकुर ने अपने मोहल्ले वार्ड क्रमांक 08 में मवेशियों के पानी पीने का टंकी वितरण किया गया। अधिक गर्मी के कारण मवेशी व अन्य जीव को पानी की अधिक अवश्यकता होती है। इसके कारण दीपक ठाकुर ने आज शनिवार को छोटा पानी टँकी का वितरण किया गया। जिसमें लोग अपने घर के सामने जीवो के पानी पीने के पानी भरकर रख सकेंगे। इससे मवेशियों को भी राहत मिलेगी। दीपक ठाकुर ने कहा कि इंसानों को ही पानी प्यास नही लगता है। जिस प्रकार लोगो के लिए प्याऊ घर, वाटर फिल्टर लगाए जाते है उसी तरह मवेशी व अन्य जीवों के लिए भी घर के बाहर पानी से भरा हुआ पात्र रखना चाहिए, ताकि गर्मी में उन्हें आसानी से पानी मिल सके। इसके कारण आज मोहल्ले में छोटा पानी टँकी वितरण किया गया।


