IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला अस्पताल अप्रैल फूल या अप्रैल कुल

कवर्धा। विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर राज्य के स्वास्थ मंत्री एवं जिला प्रभारी टी. एस. सिंहदेव आधे अधूरे रिफ़र जिला चिकित्सालय पहुचे मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की ओ.पी.डी. का भी निरीक्षण किया इस अवसर पर अप्रैल फूल की जगह अप्रैल कुल के आधार पर पौधा रोपण किया एवं अधिकारियों की सफाई एवं सेवा भावना की तारीफ करते हुए कहा कि कबीरधाम जिला चिकित्सालय पूरे राज्य के लिए अनुकरणीय उदाहरण है |
किन्तु मंत्री महोदय भूल गए कि राज्य के 8 जिले से 32 जिले बन गए एवं 15+3 = 18 वर्ष में इस अस्पताल को एक भी चिकित्सा विशेषज्ञ नहीं मिला जबकि वर्ष 2005 में जिले के मानक स्तर पर 17 पद स्वीकृत किए गए थे इन वर्षों में लगातार यह चिकित्सालय मरीजों के लिए समस्या बना रहा प्रत्येक वर्ष मध्यम एवं गंभीर मरीज रायपुर एवं बिलासपुर इलाज के लिए जाते है कवर्धा अस्पताल प्रारंभ से ही समाचारों की सुर्खियों मे रहा है विगत 3 वर्ष से क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री मो. अकबर के प्रयासों से कुछ हालात सुधरी है | किन्तु जब तक चिकित्सा विशेषज्ञ की स्थायी भर्ती नहीं होगी तब तक यह केवल मॉडल के रुप मे रहेगा |

ओ आए हमारे घर खुदा की कुदरत है |
कभी हम उनको कभी अपने घर को देखते है |

You missed

error: Content is protected !!