IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.09.22 को प्रार्थी सीजन यादव पिता कमलकिशोर यादव उम्र 24 साल साकिन ठेठवारपारा वार्ड नं . 22 डोंगरगढ़ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि , दिनांक 17.04.2022 को मॉ दुर्गा शक्ति खाद्य सुरक्षा पोषण उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मार्या ० डोंगरगढ़ शास 0 उचित मुल्य की दुकान में दोपहर 12/00 बजे तक चावल शक्कर वितरण कर , दुकान बंद कर दिया था। दिनांक 18.08.22 के दिन सोमवार अवकाश होने से दुकान नही खोला था, जो दिनांक 19.04.22 के सुबह 08/30 बजे दुकान जाकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था तथा अंदर 07 कट्टा शक्कर व 04 कट्टा चावल जुमला किमती 11950 / – रूपये को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 302/22 धारा 457 , 380 मादवि 0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये प्रकरण में चोरी गये खाय समाग्री का लगातार तलाश किया जा रहा था। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा के मार्गनिर्देशन पर थाना स्तर पर टीम गठित किया गया था कि दौरान मुखबीर सूचना मिला कि कश्मीरीपारा के 1. सिराज उर्फ गोलू खान पिता स्व 0 हसन खान उम्र 27 साल 2. पीयुष सिंह परिहार पिता विजय सिंह परिहार उम्र 21 साल 3. लक्ष्मण उर्फ सोनू नेताम पिता भगोली नेताम उम्र 29 साल 4. खुलास उर्फ गोलू निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 27 साल सभी निवासी कश्मीरीपारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 5. गोवर्धन अग्रवाल पिता स्व ० लक्ष्मण अग्रवाल उम्र 54 साल निवासी महावीरपारा जनता ड्रेस के बगल डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव, चावल व शक्कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर संदेहीगणों को थाना लाकर पूछताछ किया जो आरोपीगणो द्वारा घटना दिनांक समय को चोरी की घटना करना व समान को गोवर्धन किराना दुकान में बेचाना बताये मामले में विवेचना के दौरान धारा 411 , 34 भादवि ० जोड़ी गई। आरोपीगणों के बताये अनुसार 05 कट्टा शक्कर और 04 कट्टा चावल व बांटे हुये नगदी रकम में से 1800 / रूपये एवं चोरी कां समान को ले जाने हेतु उपयोग किये गये मोसा ० हीरो होण्डा एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी ० 08 एक्यू 8372 को जप्त किया गया है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

You missed

error: Content is protected !!