IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/गैंदाटोला। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना गैंदाटोला के अपराध क्रमांक 37/2022 धारा 379 , 511 , 34 भादवि के प्रार्थी हिमांशु सिंह निवासी न्यू आदर्श नगर दुर्ग जिला दुर्ग कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

दौरान विवेचना के आरोपीगण गोवर्धन लाल जोशी पिता बुधराम जोशी जाति सतनामी उम्र 49 साल तुलेश उर्फ तुलेश्वर जोशी पिता गोर्वधन जोशी उम्र 18 साल दोनो निवासी ग्राम रेंगाकठेरा गोविन्दा राम कंवर पिता स्व ० उमेन्दी राम कंवर उम्र 35 साल निवासी ग्राम हज्जुटोला सभी थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव की पता तलाश कर चोरी किये लोहे की 08 नग सेन्ट्रींग प्लेट कीमती 24,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 08 ए के 8116 को बरामद कर आरोपीगण द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू , सउनि एल एल कंबर , प्र ० आर ० 926 चंद्रेश सिन्हा , प्र 0 आर 0 413 केदारनाथ चंद्रवंशी आर . 899 आशीष तम्बोली , आर 0 1611 हिरेन्द्र देशमुख की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!