IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

 राजनांदगांव/डोंगरगढ़। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा एवं प्रभारी सायबर सेल द्वारिका प्रसाद की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना बुधवारी पारा वार्डनं.-14 डोंगरगढ़ में रूपये पैसे का दांव लगाकर आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है के तस्दीक हेतु दिनांक 29.03.2022 को रात्रि में दबिश दी गई, मुखबीर द्वारा बताये स्थान बुधवारी पारा वार्डनं.-14 डोंगरगढ़ आरोपी कृष्णा गुप्ता उर्फ बंटी के घर के सामने गली में घेराबंदी कर आरोपी कृष्णा गुप्ता को पकड़ा गया जिसके पास से 02 नग मोबाईल, 01 नग कागज में आई.पी.एल. सट्टा-पट्टी, 01 नग डॉटपेन बरामद किया गया। आरोपी कृष्णा गुप्ता उर्फ बंटी से पूछताछ पर बताया कि वह अपने दोनों मोबाईल का उपयोग कर ‘‘क्रिकेट लाईन गुरू एप्प’’ के माध्यम से सन राईज हैदराबाद विरूद्ध राजस्थान रायल्स टीम पर रूपये पैसे का दांव लगा कर सट्टा खिलवा रहा था जिसका हिसाब किताब कोरे कागज में नीले डॉटपेन से लिखा हुआ उसके जेब से बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, 24,700/- रूपये का आई.पी.एल. सट्टा-पट्टी और नगदी 5,400/- रूपये, जुमला कीमती 40,400/- रूपये को जप्त कर कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का होने से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त आई.पी.एल. सट्टा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा, सउनि तुलाराम बांक, परस ध्रूव, भूपेन्द्र कंवर, मनोज हरमूख, मिलाप, महिला आरक्षक रोजलीन, ओ.पी. चिचोला से आरक्षक देवीलाल एवं प्रभारी सायबर सेल द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्र.आर. अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष मानिकपुरी, मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!