IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

उड़ीसा में चक्रवाती घेरे का असर, दोपहर बाद संस्कारधानी में हुई बारिश, 6 जुलाई को भी वर्षा का पूर्वानुमान
राजनांदगांव। उड़ीसा में बने चक्रवाती घेरे की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। इसी सिस्टम की वजह से सोमवार को संस्कारधानी में सुबह से बादल घिरने लगे और दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। बारिश होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को भी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ के पूर्वी भाग से दक्षिण तटीय तमिलनाडु तक तेलंगाना होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर उड़ीसा से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से त्रिपुरा तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयन पश्चिम बंगाल और असम होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है।
कल दिनांक 6 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना। है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में 11जुलाई के बाद व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना बन रही है।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!