IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

152 करोड़ रु. ठगी करने वाला PACL कंपनी का फरार डायरेक्टर पंजाब से गिरफ्तार, मुंबई, दिल्ली समेत कई राज्यों में खरीदा था बंगला और हॉटल

फोटो 06:- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

नाम आरोपीः- अनुराग शर्मा पिता विजय शर्मा ऊर्फ नाथूलाल उम्र 42 साल साकिन म. न. 2045 बी ब्लाक 19 सीएबबी सेक्टर 03 चंडीगढ थानासेक्टर 49 चंडीगढ (पंजाब)

बेमेतरा:23 मार्च2022:- बेमेतरा पुलिस ने निवेशकों से करोड़ो रु ठगी करने वाले पीएसीएल कंपनी के फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेमेतरा समेत छग के अन्य जिलों में 152 करोड़ रुपये की ठगी किया था। आरोपी अनुराग शर्मा निवेशकों के जमा किए 30 करोड़ रुपये से दिल्ली, मुंबई, सहित कई राज्यों में महंगे बंगले और हॉटल खरीदा था। इसके अलावा आरोपी घूमने व शौक पूरा करने के लिए करोड़ो रु की महंगी मर्सिडीज कारे भी खरीदा था।
मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में श्री ओ.पी.पाल पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा विशेष टीम गठित कर चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में पीएसीएल कंपनी के डायरेक्टरो की धरपकड एवं उनके सम्पत्ति की पता साजी हेतु निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ठ, उप निरीक्षक अंजोर सिंह साहू, प्रधान आरक्षक संदीप साहू, विक्रम सिंह, आरक्षक बिरेन्द्र चंद्रवंशी को पंजाब भेजा गया।

पंजाब के मोहाली में छिपा था आरोपी
आरोपी मोहाली पंजाब में होने की सूचना मिली थी जहां से पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ हेतु आरोपी को बेमेतरा लया गया। आरोपी अनुराग शर्मा द्वारा बताया गया कि मिस्टर पुरी एवं निर्मल सिंह भंगु द्वारा उक्त कंपनी का गठन किया गया था जिसमें छ.ग. एवं अन्य राज्य के निवेशको से कई हजार करोडो रूपये एकत्रित किये गये, जिससे देश के विभिन्न भागो में संपत्तियाँ खरीदी गई। जिस पर सेबी द्वारा विक्री पर रोक लगा रखी है फिर भी उक्त संपत्तियो को धोखाधडी कर आरोपी अनुराग शर्मा उसके मित्र विकास पुरी, निरज बिर्दी के साथ मिलकर बेचने की जिम्मेदारी दी गई है आरोपी अनुराग शर्मा द्वारा यह भी बताया गया कि पीएसीएल कंपनी के द्वारा निवेशको के पैसे से मुम्बई, दिल्ली, मसुरी एवं देश के अन्य स्थानो पर विभिन्न फर्जी कंपनी बनाकर खरीदी गई है। जिसमें सुनील मंचंदा निवासी दिल्ली के द्वारा जुहू मुम्बई में बंगला एवं होटल खरीदा गया है एवं विपिन अग्रवाल नोएडा द्वारा पीएसीएल कंपनी के पैसे को होटल मसुरी में खरीदा गया है, आकाश नागिया निवासी दिल्ली द्वारा भी निवेशको के पैसो से तीन होटल खरीदे गये।
घूमने व अपने शौक पूरा करने खरीदा मर्सिडीज कार 
जीरकपुर पंजाब एवं गोवा में खरीदे गये है आरोपी के पास से कंपनी के एक मरसीडीज कार CH 04 A 7664 के कागजात भी प्राप्त हुये है जिसे शीघ्र ही जप्त कर लाया जायेगा। उक्त प्रकरण में एक अन्य आरोपी गुरजन सिंह गिल की तलासी हेतु टीम भेजी गई थी पुलिस टीम द्वारा गुरूजन सिंह गिल के पास मोहाली पंजाब में दो बंगले जो निवेशको के पैसो से खरीदे गये है जिसकी कुर्की की कार्यवाही हेतु जिला कलेक्टर बेमेतरा के द्वारा प्रक्रिया धीन है जिसकी अनुमानीत कीमत 30 करोड बताई गई है जिससे छ.ग. एवं बेमेतरा जिले के निवेशको के 152 करोड की भरपाई की जा सकेगी।

 

You missed

error: Content is protected !!