IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बाल वैज्ञानिक हुए सम्मानित: राष्ट्रीय स्तर पर छग का नाम रोशन करने वाली कठिया स्कूल की दो छात्राओं का स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित, स्कूल फीस व कॉपी पुस्तक का खर्च उठायेगा जिला प्रशासन

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या को देखते हुए छात्राओं ने तैयार किए थे प्रोजेक्ट

किसानों को मिल सकेगी मदद सिंचाई करने में होगी सहूलियत

फोटो:01 छात्राओं को सम्मानित करते कलेक्टर संदीपान भोसकर

बेमेतरा :- 23 मार्च 2022- बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाली बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया (रांका) की कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत छात्रा कु. अंजलि साहू और कु. शैलेंद्री निषाद को मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के हाथों सम्मानित किया गया।
उन्होने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विज्ञान मॉडल के माध्यम से देशभर में स्कूल, जिला और राज्य का नाम रोशन करने वाली दोनों विद्यार्थियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 40 बच्चे चयनित हुए थे जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के दो छात्राओं ने प्रतिनिधित्व किया। दोनो छात्राओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला प्रशासन ने एक अच्छी पहल की है। दोनों ही छात्राओं का 12वीं कक्षा में लगने वाले समस्त फीस, कॉपी आदि दिया जाएगा। साथ ही मेंटर शिक्षक श्री होमलाल साहू, खेल प्रभारी श्रीमती नेहा शुक्ला सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित व्याख्याता गीतांजली लहरे द्वारा कलेक्टर के हाथों दोनों बच्चों के लिए स्कूल फीस प्राप्त किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

छात्राओं की कक्षा 12वी की स्कूल फीस व कॉपी पुस्तक का खर्च उठाएगा जिला प्रशासन
जिला प्रशासन ने बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए अच्छी पहल की शुरुआत की है। दोनों की छात्राओं के कक्षा 12वी की स्कूल फीस, कॉपी पुस्तक सहित अन्य पढ़ाई का खर्च जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिला समन्वयक सिलोचन साहू ने बताया कि गुजरात में आॅनलाईन वर्चुवल माध्यम से आयोजित 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें छग अव्वल रहा। इनमें बेमेतरा जिले से कठिया स्कूल की दो छात्राओं का राष्ट्र स्तर में चयन हुआ था। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल स्कूल बल्कि जिला व छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। इसी तरह स्कूल के अन्य छात्राओं में भी वैज्ञानिक चेतना विकसित करने प्रयास किया जा रहा है। ताकि बच्चे आगे बढ़ सके।

फोटो:02 व्याख्याता होमलाल साहू को सम्मानित करते कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान

छात्राओं ने पद चलित साइकिल से सिंचाई करने बनाए थे प्रोजेक्ट

15 से 18 फरवरी तक गुजरात के साइंस कॉलेज में 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आनलाइन आयोजन किया गया था। जिसमें कठिया हाईस्कूल की छात्रा अंजली साहू और शैलेंद्री निषाद ने बिजली बंद रहने पर पद चलित साइकिल के माध्यम से खेतों में सिंचाई करने के प्रोजेक्ट बनाकर कम खर्च में बेहतर विकल्प के आइडिया दिए थे। ताकि किसानों को सस्ता व जुगाड़ से सिंचाई करने में आसानी हो सकें। शिक्षक होमलाल साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या अधिक रहती है। इसको देखते हुए बच्चों ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया था। इससे किसानों को अच्छी मदद मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ। इसमें कठिया (रांका) हाईस्कूल की दो छात्रा के प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।

फोटो:-03 व्याख्याता गीतांजली को बच्चों के स्कूल फीस प्रदान करते कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान

You missed

error: Content is protected !!