IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मानपुर। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे पशु तस्करी रोकथाम अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में थाना मानपुर में एक बड़ी कार्यवाही की गई। आज दिनांक 23/3/22 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक क्रमांक AP 22 W 2466 में मवेशी भरकर अवैध रूप से छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र कत्लखाना ले जा रहे हैं। इस सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ शिवलोक मंदिर के सामने मेन रोड मानपुर में खडगांव की ओर से आ रही वाहनों को चेक कर रहे थे। करीब 4 बजे ट्रक AP 22 W 2266 रोक कर चेक किया। ट्रक में ड्रायवर, खलासी मिले और पीछे डाला में कमजोर व असहाय गाय 12 नग, बछड़ा 02 नग, बछिया 12 नग कुल 26 नग मवेशी भरा हुआ था। मवेशी एक दूसरे से टकरा रहे थे। बिना दाना पानी के छत्तीसगढ़ राज्य से कुरता पूर्वक मवेशी को ठूस ठूस कर भरकर कत्ल खाना महाराष्ट्र की ओर बिना परमिट के परिवहन कर ले जा रहे थे। आरोपी चालक बालाजी, खलासी मोहम्मद असलम को वाहन तथा मवेशी के संबंध मे पूछताछ कर दस्तावेज पेश करने को कहा जो कोई वैध कागजात नहीं होना बताए तथा उक्त मवेशी को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाना बताए। तब जाकर आरोपी चालक के कब्जे से एक 10 चक्का ट्रक क्रमांक AP 22 W 2466 तथा 26 नग विभिन्न प्रकार मवेशी जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी बालाजी पिता गुरुनाथ उम्र 24 साल पता 1/138 आलन्डी बिटर कार्नाटक, और 2. मोहम्मद असलम पिता मोहम्मद वकील उम्र 27 साल पता पाटीपुरा सुल्तान पान सेन्टर के आगे थाना खोलापुरी गेट, जिला अमरावती महाराष्ट्र को मौके पर ही हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि कार्तिक चंद्रवंशी, प्र.आर हेमू सूर्यवंशी, आर. वृंदा प्रसाद पाटिल, आर .ओम प्रकाश, आर. दानु उसारे का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!