IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शिवचन्द्रा को दिनांक 21/03/2022 को मुखबिर से सूचना मिली की मुसराखुर्द स्थित के.जी.एफ.ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्रय की जा रहा है। सूचना तस्दीक हेतु बिना विलंब किये तत्काल टीम रवाना कर स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी जाकीर खान पिता जुम्मन खान उम्र 27 साल साकिन बुधवारीपारा डोंगरगढ थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव के कब्जे से 100 पौवा म.प्र.राज्य से
निर्मित गोवा स्प्रीट ऑफ स्मूथनेश व्हीस्की शराब को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर  न्यायालय पेश कर आरोपी को उप जेल डोंगरगढ दाखिल किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!