IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/गढ़चिरौली। सरकार द्वारा जारी किये गये आत्मसमर्पण योजना के तहत 20 लाख रुपए के इनामी नक्सली दिपक ऊर्फ मुन्शी रामसु ईष्टाम उमर 34 वर्ष रा. गडेरी पुलीस सहायता केंद्र कोटमी तहसील एटापल्ली जि. गढचिरौली और शामबत्ती नेवरू आलाम उमर 25 वर्ष रा. हिदवाडा पोस्ट. ओरछा जिला नारायणपूर (छ.ग.) ने गडचिरोली पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के सामने आत्मसमर्पण किया।
पुलिस के मुताबिक दीपक ईष्टाम और शामबत्ती आलाम यह दोनो पती-पत्नी है और प्लाटून क्र. 21 मे कार्यरत थे।
दीपक ईष्टाम यह डीव्हीसी पदपर और शामबत्ती आलाम ये प्लाटून सदस्य के पद पर कार्यरत थे। दिपक ईष्टाम पर खून के 03, मुठभेड के 08, आगजनी के 02 अपराध दर्ज है। माह जुलाई- 2001 मे वह कसनसूर दलम सदस्य पद पर भर्ती हुआ था। माह 2001 से नवंबर 2002 तक वह चामोर्शी दलम में सदस्य रहा। उसके बाद वह सीसीएम देवजी के प्रोटेक्शन गार्ड में माह अक्टुबर 2004 तक कार्यरत था। कंपनी क्र. 1 ए सेक्शन में उपकमांडर एवं साल 2006 में कमांडर था। 2009 सें 2015 तक यह कंपनी क्र. 1 में ए प्लाटुन कमांडर था। माह फरवरी 2015 सें आजतक वह प्लाटून क्र. 21 में डीव्हीसी पदपर कार्यरत था। नक्सल संगठन में कार्यरत रहते समय उसने विभिन्न जगहो पर 6 एंबुश लगाऐ थे। उसके लगाऐ हुए एंबुश में छत्तीसगढ के कुदूरघाटी 04, झाराघाटी 02, कोंगेरा 25 ऐसे कुल 31 जवान शहीद हुए। पत्नी शामबत्ती इसपर मुठभेड के 02 अपराध दर्ज है। और वह 2015 में जनमिलीशिया सदस्य उसके बाद प्लाटुन क्र. 16 में सदस्य पद पर भरती होकर जनवरी 2017 तक कार्यरत थी। माह जनवरी 2017 में प्लाटुन क्र. 21 में अब तक कार्यरत थी।
सरकार ने दीपक ईष्टाम पर 16 लाख रूपये और शामबत्ती आलाम पर 04 लाख रूपय का इनाम घोषित किया था आत्मसमर्पण के कारण पुनर्वास के लिए सरकार की तरफ से दीपक ईष्टाम को 06 लाख रूपये एवं शामबत्ती आलाम को 2.5 लाख रूपये और पती-पत्नी के सामूहिक आत्मसमर्पण के कारण अतिरिक्त 1.5 लाख कुल 10 लाख रूपये और सरकार के अन्य योजना का लाभ दिया जाएगा।
गढ़चिरौली जिला पुलिस बल के द्वारा प्रभावी नक्सली विरोधी अभियान चलाने के कारण साल- 2019 से 2022 साल में अब तक कुल 45 नक्सलीयों ने आत्मसमर्पण किया। इसमे 5 डीव्हीसी, 2 दलम कमांडर, 03 उपकमांडर, 34 सदस्य और 1 जनमिलीशिया का समावेश है। नक्सलीयों को आत्मसमर्पण कर के मुख्यधारा में लाने की कार्रवाई गढचिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सोमय मुंडे, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) समीर शेख सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

error: Content is protected !!