IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। तुलसीपुर कोष्टि समाज द्वारा भोजली विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोजली विसर्जन की परंपरा समाज द्वारा सदियों से निभाई जा रही है। इस मौके पर समाज की सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाज द्वारा घर-घर में बोई गई भोजली को कबीर मंदिर में इकट्ठा किया गया। धूमधाम से संत कबीर साहब की आरती पूजन भी किया गया। भोजली विसर्जन मोतीपुर तालाब में किया गया। समाज के सभी सदस्य भोजली यात्रा में शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष महेंद्र बुरडे, शिवनारायण धकेता, उपाध्यक्ष जितेश, सचिव प्रकाश भेलोतकर, सह सचिव योगेश निमजे, मनीष भेलौटकर, प्रचार मंत्री नितिन राज कुल्हाड़े, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नंदे, राकेश नंदे  उपस्थित रहे। तुलसीपुर स्थित कबीर मंदिर मे ही भोजली सम्बंधित सभी कार्यक्रम संपन्न किया गया। यह जानकारी कोष्टि समाज के प्रचार मन्त्री नितिन राज कुल्हाड़े द्वारा दी गई।

You missed

error: Content is protected !!