IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शहर युवक कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों से भेंट कर बाटी फल

कवर्धा। देश के सबसे बड़े युवा संगठन भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शहर युवा कांग्रेस द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पे जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी सहित युवक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हेमंत ठाकुर ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और युवा शक्ति भारतीय युवा कांग्रेस जैसे संगठन से जुड़कर समर्पण, साहस के साथ देश मे अपनी भागीदारी निभा रहे है। इसी शक्ति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी लगातार युवाओं को आगे बढ़ा रही है। शहर अध्यक्ष हेमंत ने कहा कि देश के युवा देश भक्ति के साथ आत्म समपर्ण और साहस सेवा का परिचय देते हुए देश को आगे बढ़ा रही है। इसी युवा शक्ति के युवक कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज शहर युवक कांग्रेस द्वारा नगर के वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को हाल चाल जानका उन्हें फल वितरण किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, गणेश योगी, अजहर खान, विकास केशरी, शहर सचिव निमेश चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी सुरेश वर्मा, मेहुल सत्यवंशी, विक्की, दिलेश्वर राजपूत सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!