पत्रकार हेमंत वर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव/खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव की घोषणा होने के बाद पैलेस का जीन एक बार फिर बाहर आ गया है। इस बार का जीन राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचाने आया है। दरअसल स्वर्गीय देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने आज रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा भूचाल ला दिया है। उनके अनुसार पद्मावती सिंह अब पद्मावती पंत हो गई है, मेरे पति से तलाक लेकर ₹110000000 लेकर हिमाचल प्रदेश के निवासी यज्ञ नितिन पंत से शादी किया और विधानसभा चुनाव में देवव्रत सिंह के नाम पर राजनीतिक इच्छाशक्ति के चलते टिकट की दावेदारी कर रही है। वह किस हैसियत से खैरागढ़ में रह रही है?
मेरे पति से उन्होंने ₹11 करोड रुपए जो कि देवव्रत सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर उन्हें दिया था। जिस वजह से वह तनावग्रस्त रहते थे। जिस समय उन्हें उनके बच्चों की अत्यधिक जरूरत थी उस समय वह नहीं आई, अब खैरागढ़ में उपचुनाव है। अब बच्चों एवं मेरे दिवंगत पति का आड़ लेकर अपने राजनीतिक मनसा को लेकर चल रही है, जो कभी पूरा नहीं होगा। फिलहाल विभा सिंह के इस खुलासे से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। विभा सिंह ने सोशल मीडिया में नितिन और पदमावती के फोटोग्राफ जारी किए है, जिसमें उनके चाहने वाले नवदंपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पद्मावती सिंह ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। सोशल मीडिया में लोग अपने निजी रिश्ते को ही वायरल करते हैं। ऐसे में विभा सिंह के आरोप में दम नजर आ रहा है। बेहद आश्चर्यजनक बात यह है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को राजधानी रायपुर में किया गया। जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। दूसरी ओर पद्मावती सिंह टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहीं हैं। सैकड़ों सरपंचों का दावा कर रहीं है। अपने पोस्टर में उन्होंने अपने बच्चों और स्वर्गीय देवव्रत सिंह की फोटो लगाकर भावनात्मक अपील कर रही है। इस खुलासे के बाद पद्मावती सिंह की दावेदारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस हाईकमान देवव्रत सिंह के वर्चस्व को भुनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में देवव्रत सिंह की कानूनन पत्नी विभा सिंह पर भी विचार किया जा सकता है।
