IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अफीम तस्कर पकड़ाया: 10 लाख के अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

फोटो01 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बेमेतरा:-15 मार्च 2022:- बिरला पुलिस ने दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना बेरला क्षेत्र में अपने पास 1 किलो अफीम बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी से जब्त किए अफीम की कीमत 10 लाख रुपये बताई है। आरोपी झारखंड का रहने वाला हैं। वही दूसरा आरोपी रायपुर का रहने वाला है।
13.03.2022 को थाना बेरला पुलिस को पेट्रोलिंग वाहन चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से बिक्री करने हेतु मादक द्रव्य अफीम रख कर परिवहन करते ले जाते पकडा गया। जो बिक्री करने हेतु ग्राहक तलास रहे थे। आरोपी 1. विकास कुमार यादव पिता विनोद यादव उम्र 26 साल साकिन ललगडा थाना नौडिहा बाजार जिला पलामू (झारखण्ड) 2. योगेन्द्र सिंह मरकाम पिता सुरेन्द्र सिंह मरकाम उम्र 42 साल साकिन सिलयारी चौकी सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर के कब्जे से अवैध मादक द्रव्य अफीम करीब 1 किलो जुमला किमती करीब 10 लाख रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DV 3238 कीमती 20,000/- रूपये कुल जुमला 10 लाख 20 हजार रूपये को 17 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया । आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ जारी है। जिसमें और भी खुलासा होने की संभावना है।

इस कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि कंवल नेताम, प्रधान आरक्षक दिनेश चंद मांडावी, आरक्षक तुकाराम निषाद, सुरेन्द्र जांगडे, रामकुमार भारती, हेमंत वर्मा, बिरेन्द्र साहू, हेमत साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

error: Content is protected !!