IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आदिवासी कृषकों को अनाज वाली फसलों के बाद दलहनी फसलों को लगाने एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के उद्देश्य से विश्व महिला दिवस के अवसर पर किसान मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम

राजनांदगांव 12 मार्च 2022। अखिल भारतीय आदिवासी एक्रिप मुलार्प परियोजना एवं भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र सुरगी में एक दिवसीय किसान मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम 8 मार्च को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी कृषकों को अनाज वाली फसलों के बाद दलहनी फसलों को लगाने एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखना एवं महिला कृषकों आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय छुईखदान डॉ. एन रस्तोगी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. आरएन सिंह, डॉ. आर ईलनचेलियन, डॉ. प्रभात त्रिपाठी, प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एम वसुन्धा कुमार, वैज्ञानिक भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल डॉ. नारायण लाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक पीआई एक्रीप मुलार्प, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. डी.के. चंद्राकर, वैज्ञानिक श्रीमती मंगला पारिख, पशुचिकित्सक श्री ममता मेश्राम, जिला प्रबंधक ईफको श्री ए.के. उपाध्याय, श्री मिथलेश साहू, रिलायंस फाउन्डेशन, केन्द्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, उन्नतशील कृषक, श्री लक्ष्मण कोलीयारे, श्रीमती नीतू कोलीयारे एवं विकासखण्ड की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं महिलाओं के सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसके पश्चात डॉ. एन रस्तोगी द्वारा कृषकों को अनाज व दलहनी फसलों की उन्नत किस्मों एवं लाभ के बारे में बाताया गया। डॉ. आरएन सिंह द्वारा महिलाओं को परिवार के साथ- साथ कृषि के क्षेत्र में इसका बड़ा योगदान के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में महिला अतिथिओं, कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त महिला अधिकारियों व महिला कृषकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में उन्नत किस्म के मूंग एवं धान के बीजों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग कृषक एवं महिला कृषक 350 लोग सम्मिलित हुए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!