IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ शहर भाजपा के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष और हिंदूवादी नेता अनिल पांडेय को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर (छ. ग.) से जमानत मिली। राजनैतिक विद्वेष के कारण कांग्रेस पार्टी के एक नेता की शिकायत पर अनिल पाण्डेय के विरुद्ध डोंगरगढ़ पुलिस थाने में गैरजमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, इस प्रकरण में लगभग 70 दिनों तक जेल में रहे अनिल की जमानत हेतु सुनवाई मान. उच्च न्यायालय में लंबित थी। विगत ०९ मार्च को मान. न्यायमूर्ति एन. के. चंद्रवंशी जी के न्यायालय में अनिल पाण्डेय को जमानत दी गई। अनिल पाण्डेय के घर पहुंचने पर शुभचिंतकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाई बांटकर अनिल जी का स्वागत किया। जमानत मिलने से सम्पूर्ण डोगरगढ़ नगर में हर्ष व्याप्त है। निश्चित ही अनिल पाण्डेय भविष्य में भी धर्म, राष्ट्र एवं समाज के लिए और अधिक ऊर्जा से कार्य करते रहेंगे।
उक्त प्रकरण में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पुष्कर राज बख्शी जी ने श्री अनिल पाण्डेय की ओर से पैरवी की एवम उन्हें जमानत दिलवाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी, डोंगरगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तरुण हतेल, हिदू युवा मंच के विमल अग्रवाल, सुब्रतो रॉय, जिला महिला मोर्चा सहकोषाध्यक्ष ज्योति बड़वाईक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री मीना यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमीत मिश्रा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिल यादव,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक प्रवीर सोनी,प्रिंस कक्कड़,शुभम परिहार,गीता मानिकपुरी,सुनील सोनी,अमित पाण्डेय,मनोज श्रीवास्तव,गणेश वर्मा,श्याम तिवारी,सचिन वर्मा,गंगाधर देवांगन,आशीष साहू,मनीष चक्रवर्ती,अमन नामदेव,रमेश यादव,नीरज शिवेदी,फग्गू यादव आदि अन्य कार्यकर्ता एवम शुभ चिंतक भी शामिल हुए।

You missed

error: Content is protected !!