IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

 ठेलकाडीह से राजेश साहू की रिपोर्ट 
ठेलकाडीह। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा और एसडीओपी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में ठेलकाडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पदुमतरा स्थित बिहान समूह के प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं को नशे से संबंधित जानकारी एवं बचाव तथा डॉयल 112, पाक्सो एक्ट, फेसबुक, वॉट्सअप मोबाईल एप के माध्यम से होने वाले सायबर अपराधों की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित लॉन्च किये गये अभिव्यक्ति एप की विस्तृत जानकारी देते हुए उसके उपयोग एवं शिकायत करने के तरीकों एवं उस एप के तहत हेाने वाली त्वरित कार्यवाही की जानकारी दी गई तथा महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अभियान में आईसीयूडब्ल्यू राजनांदगांव से उप निरीक्षक अंजना सिंह, सहायक उप निरीक्षक करीम अंसारी, म0प्र0आर0 डोमेश्वरी साहू, एवं थाना ठेलकाडीह से थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया सहित सउनि के0के0राय व अन्य स्टॉफ तथा बिहान समूह की लगभग 50-60 महिलायें शामिल रही।

You missed

error: Content is protected !!