IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/जालबांधा: पुलिस चौकी जालबांधा को 03.03.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र अंतर्गत रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम मड़ौदा बिरौली में छापामार कार्रवाई की। जहां आमनेर नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। तीन ट्रैक्टर ट्राली रेत के परिवहन में लगे हुए थे। ट्रैक्टर चालक लोकेश्वर साहू पिता गेंद राम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन मड़ौदा, अनिल साहू पिता तुलसी साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिरौली और किरण कुमार साहू पिता नमूस राम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी मड़ौदा चौकी जालबांधा को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया। प्रकरण को जिला खनिज विभाग राजनांदगांव को अग्रिम कार्रवाई हेतु समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पवन पटवा, प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह, प्रधान आरक्षक राम दयाल सिंह, आरक्षक पुष्पेंद्र साहू, आरक्षक नरेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!