IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शाबाश बच्चों: देशभर के 40 बाल वैज्ञानिकों में कठिया स्कूल की छात्रा अंजली व शैलेन्द्री का चयन

छात्राओं ने प्रोजेक्ट बनाकर बताए बिजली नहीं रहने पर पद चलित साइकिल से सिंचाई करने के आसान तरीके

गुजरात मे बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया अपना हुनर,
छात्राओं ने बढ़ाया छग का मान

फ़ोटो:- 01 ऑनलाइन वर्चुवल में प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती कठिया स्कूल की छात्रा

बेमेतरा: 28 फरवरी 2022:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया (रांका) की दो छात्रा अंजली साहू व शैलेन्द्री निषाद ने जिले का नाम रौशन किया है। छात्रा के बनाए प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। छात्रा ने बिजली बंद रहने पर पद चलित साइकिल के माध्यम से खेतों में आसान तरीके से सिंचाई करने के प्रोजेक्ट बनाकर नया आइडिया दिया है। बच्चों के बनाए माॅडल को देखकर अतिथियों ने भी सराहना की।
15 से 18 फरवरी तक गुजरात के साइंस कॉलेज में 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आनलाइन आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ। इसमें कठिया (रांका) हाईस्कूल की दो छात्रा के प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। शिक्षक होमलाल साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बिजली की समस्याएं रहती है। जिससे खेतों में सिंचाई नहीं हो पाती है। इससे किसान डीजल से चलने वाले पंप का इस्तेमाल करते है। लेकिन उसमें खर्च अधिक आता है। ऐसी स्थिति में पद चलित साइकिल सबसे बेहतर तरीका है। जिसमें एक व्यक्ति साइकिल को चलाता है। साइकिल चलाने से निकलने वाली मैकेनिकल एनर्जी से पहिए के साथ जुड़े मोटर पंप का व्हील घुमता है। और ट्यूबवेल का पानी बाहर निकलने लगता है। इस तरीके से किसान नदी, नाले के पानी को लिफ्ट कर खेतों में फसलों की सिंचाई कर सकता है।

फोटो :02 शिक्षको के साथ चयनित कठिया स्कूल की छात्रा

पांच राज्यों में छग की टीम रही अव्वल
इस पंप को बनाने में व्याख्याता होमलाल साहू के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। जिला समन्वयक सिलोचन साहू ने बताया कि गुजरात में आॅनलाईन वर्चुवल माध्यम से आयोजित 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें छग अव्वल रहा। इनमें बेमेतरा जिले से कठिया स्कूल की दो छात्राओं का राष्ट्र स्तर में चयन हुआ।
प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर प्राचार्य ओपी टंडन, लेखराम साहू, मधु साहू, मनोज साहू, अजय साहू, अभिषेक भोंषले, देवेन्द्र तिवारी, विनीता खलको, रोहनी साहू, गीतांजली लहरे, उषा साहू, अर्चना साहू, अनिता कुंजाम ने छात्राओं को बधाई दी।

 

बच्चों में विकसित होती है वैज्ञानिक चेतना : टंडन
चयनित अंजली साहू व शैलेन्द्री निषाद कठिया(रांका) स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय की छात्रा है। प्राचार्य ओपी टंडन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हर साल राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद् भारत सरकार के तत्वावधान में किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, आंकड़ा संकलन, वैज्ञानिक चेतना,शोध विश्लेषण एवं नवाचार युक्त प्रक्रिया से परिणाम तक पहुंचने की अभिकल्पना को विकसित करना है। जिससे बच्चों में वैज्ञानिक चेतना उत्पन्न हो सकें।

छग की 16 टीमों ने लिया था राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा
बेमेतरा डीईओ अरविंद मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर में पहले 74 टीम ने हिस्सा लिया था। इनमें से छग राज्य से नेशनल के लिए 16 टीमों का चयन हुआ था । टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। 16 टीम के प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि कर राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। डीईओं अरविंद मिश्रा ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं है। केवल विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। जिसे शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को बेहतर ढंग से सिखाया जा रहा है।

error: Content is protected !!