राजनांदगांव/जालबांधा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23/02/2022 के लगभग 05 बजे शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जालबांधा तालाब पार में कुछ लोग अवैध रूप से शराब का स्टाक रखकर बिक्री कर रहे है। सूचना तस्दीक हेतु जालबांधा पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ तथा गवाहन के रवाना होकर जालबांधा तालाब पार मे रेड किया गया। आरोपियों द्वारा मौके में 10 पेटी शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। उक्त संपूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी उप निरीक्षक पवन पटवा के हमराह आरोपियों के धरपकड़ तथा अवैध शराब की जब्ती हेतु एक विशेष टीम तैयार कर उसके संभावित जगहों पर दबिश दी गई। मौके पर शराब बिक्री करते आरोपी खेमलाल उर्फ जरहु पिता स्व0 दशरथ कोसरे उम्र 25 साल साकिन जालबांधा एवं भुरु उर्फ तामेश्वर पाल पिता स्व0 खम्हन पाल उम्र 30 साल साकिन कुकुरमुडा थाना खैरागढ़ को रंगे हाथ पकडा गया तथा आरोपीयो के कब्जे से 06 नग विमल गुटखा बेग में 338 पौवा देशी प्लेन, 160 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कुल 498 पौवा मात्रा 89 लीटर 640 एम.एल. जुमला किमती 46240/रू (10 पेटी शराब) एवं एक नग पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल किमती 30000/रू जुमला किमती 76240/रू जप्त किया गया। उक्त घटना के संबंध में चौंकी जालबांधा में अप.क्र. 00/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। विवेचना कार्यवाही मे सउनि0 मुन्नालाल भाण्डेकर, गणेश राम निर्मल, प्र.आर.917 आशुतोष सिंह, प्र.आर.414 बलराम सिंह, प्रधान आरक्षक 526 संतोष मिश्रा, आरक्षक 1543 लोकेश ठाकुर, आरक्षक 949 सुनील नेताम, आरक्षक 1557 सूरज शर्मा, महिला आरक्षक 714 अनिता सिंह, 754 सत्यभामा की सराहनीय भूमिका रही।
