IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 
छुरिया। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में शराब का अवैध परिवहन करने वालों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है मंगलवार को छुरिया पुलिस ने 12 पेटी शराब के साथ दो आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी छुरिया निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र के नेतृत्व में मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिला कि एक ग्रे रंग की RITZ कार VXI क्रमांक-CG-04-HC-6115 में अवैध शराब परिवहन करते हुए कल्लुबंजारी की ओर जा रही है। सूचना मिलने पर टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी प्वाइंट लगाया गया जो उक्त वाहन तेजीपूर्वक चलाते हुए नाकाबंदी से कल्लुबंजारी की ओर भागने लगा। उक्त वाहन का थाना छुरिया पुलिस द्वारा पीछा किया गया जो वाहन के अरोपी चालक द्वारा कल्लुबंजारी के पहले सोसायटी के पास वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए वाहन को पुल के पास रोड किनारे लगे लोहा डिवाईडर से टकराकर बीच रोड में पल्टी कर दिया। कार में सवार दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन RITZ कार VXI क्रमांक CG 04 HC 6115 को चेक करने पर वाहन में रखे 12 पेटी में कुल 600 पौवा मध्यप्रदेश निर्मित गोवा विस्की शराब मिला। पकड़े गये आरोपियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम अशोक कुमार मेहरा पिता हरजिन्दर सिंह उम्र 41 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका थाना सुपेला जिला दुर्ग एवं रवेल सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी रामनगर आजाद चौक वार्ड नंबर 19 थाना सुपेला जिला दुर्ग का होना बताया गया उक्त शराब एवं वाहन को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने कब्जा में लेकर आरोपियों को धारा 34 /2 आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 85/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है आरोपियों का कृत्य अजमानतीय होने से जुडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र एवं स्टॉफ सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक संतोष नायक, अंजीत नेताम, आरक्षक रोहित मंडावी, भानूप्रताप वर्मा, प्रकाश कुर्रे, अश्वन वर्मा, लक्ष्मण नेताम, तिलक कंवर, फुलेन्द्र राजपूत, द्वारिका कलारी एवं डॉयल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक जग्गुराम कंवर, वाहन चालक ढालसिंह मंडावी का विषेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!