IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है- दिनांक 17/02/2022 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी मनीष चतुर्वेदी पिता सुरेश चतुर्वेदी उम्र 23 साल साकिन पुराना ढाबा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के द्वारा अपने साथ ले जाकर दबाव डाल कर लगातार अपने दोस्त के खेत मे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर धारा 376 , 376 ( 2 ) ( एन ) भादवि 0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की जानकारी तत्काल दुरभाष के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। आला अधिकारियों के निर्देशन में चौकी चिखली प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व मे आरोपी के लगातार पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मनीष चतुर्वेदी पिता सुरेश चतुर्वेदी उम्र 23 साल साकिन पुराना ढाबा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को अभिरक्षा में लेकर विधिवत दिनांक 18.02.2022 को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया गया। जिसे न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!