IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने प्रभावित होकर बच्चों को दिया उपहार… देखिए बच्चों ने ऐसा क्या किया

  • विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में सुनाया पहाड़ा कलेक्टर ने प्रभावित होकर बच्चों को दिया उपहार 

कलेक्टर ने छुरिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माणाधीन स्कूल भवन का किया निरीक्षण

  • शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
  • कलेक्टर ने बच्चों के जवाब से प्रभावित होकर दिया उपहार

राजनांदगांव 18 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज विकासखंड मुख्यालय छुरिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण के बचे हुए शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किया जाए। पहले से बने हुए लैब रूम का मरम्मत कर संचालन किया जाए। लाइब्रेरी और कम्प्यूटर लैब को एक साथ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तक उपलब्ध होनी चाहिए। क्लास रूम में हाईटेक प्रोजेक्टर लगाने के लिए कहा। स्कूल के क्लास रूम रोशनी और हवादार होना चाहिए। इसके लिए खिड़की में जाली और स्लाइडर लगाए। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आकर्षक होना चाहिए। वहीं क्लास रूम की दीवारों में ज्ञान-विज्ञान की कला कृतियों की पेंटिग कराएं। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि रहेगी।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा की स्कूल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को अंतिम रूप दे। जो कार्य बचे हुए हैं उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य के बाद जल्द ही फर्नीचर, प्रोजेक्टर सहित अन्य व्यवस्था पूरा करके नए भवन में स्कूल प्रारंभ करें। उन्होंने क्लास रूम, लैब सहित शौचालय का निरीक्षण किया।

  • कलेक्टर को विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में सुनाया पहाड़ा 
  • कलेक्टर ने प्रभावित होकर बच्चों को दिया उपहार 

कलेक्टर श्री सिन्हा स्कूल मैदान में खो-खो खेल रहे विद्यार्थियों के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चों से खेल गतिविधियों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पहाड़ा पूछा, जिसका जवाब बच्चों ने तत्परता पूर्वक दिया। कक्षा दूसरी की युतिका कुंजाम और कक्षा तीसरी की निहारिका ने अंग्रेजी में पहाड़ा सुनाया जिससे कलेक्टर प्रभावित हुए। इसके लिए उन्होंने बच्चों को उपहार में कापी, पेन, ड्राईग शीट और कलर पेंसिल दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, जनपद सीईओ श्री प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!