IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में सेंट पीटर्स स्कूल के समीप सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह तकरीबन 7 बजे सोनू राउत रोजाना की तरह बाइक से पेपर का बंडल लेकर गांव की ओर जा रहा था। बाइक पर थाना चौक निवासी अर्पित मिश्रा व भावेश यादव भी सवार थे। बीच रास्ते पर सेंट पीटर्स स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 08 जेड 3475 का चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मेन रोड में ट्रक को ओवरटेक करते हुए सीधे बाइक सवारों को ठोक दिया। हादसे में पीछे बैठे अर्पित मिश्रा को गम्भीर चोट आई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल अर्पित को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। रास्ते मे अर्पित ने दम तोड़ दिया। घायलों का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ा

दुर्घटना के बाद फरार हो रहे आरोपी बोलेरो चालक को आस-पास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हादसे के बाद विवेचना कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!