IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/बागनदी। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में शराब की अवैध बिक्री/परिवहन के विरूद्व चलाये जा रहे मुहिम के तहत थाना बागनदी प्रभारी केशरी चंद साहू के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 13/02/2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि देवरी (महाराष्ट्र) से राजनांदगांव की ओर तस्करों द्वारा शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम बनाकर नेशनल हाईवे बागनदी बस स्टाॅप के पास नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी, तभी मौके पर संदिग्ध वाहन ईनोवा क्रमांक सी0जी0/12/डी0/1220 आयी जिसे रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसका पीछा कर घेराबंदी कर रोका गया तो वाहन चालक हीरा रायकिसानी पिता मोतीलाल रायकिसानी उम्र 35 साल साकिन पंजाबी मोहल्ला वार्ड नं0-02 पंजाबी धर्मशाला के पीछे थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) के कब्जे से ईनोवा वाहन के अंदर कुल 14 पेटी अंग्रेजी शराब (मध्यप्रदेश निर्मित) जिसमें में 07 पेटी रायल स्टेज, जिसके प्रत्येक पेटी से 12 बाटल कुल 84 बाटल प्रत्येक बाटल की कीमत 1070/-रू0 कुल कीमती 89,880/- रू0, एवं 04 पेटी मैकडावल नं0-01, प्रत्येक पेटी से 12 बाटल कुल 48 बाटल प्रत्येक बाटल की कीमत 960/-रू0 कुल कीमती 46,080/- रू0, 03 पेटी रायल चैलेंज (आर.सी.) प्रत्येक पेटी से 12 बाटल कुल 36 बाटल प्रत्येक बाटल की कीमत 1070/-रू0 कुल कीमती 38,520/- रू0 सभी जुमला शराब 126,000 एमएल कुल जुमला कीमत 1,74,480/- रू0 (एक लाख चौहत्तर हजार चार सौ अस्सी) रू0 तथा परिवहन में प्रयुक्त इनोवा कीमती 1,50,000/- हजार रूपये कुल जुमला रकम 3,24,480/- रूपये 03 लाख चौबीस हजार चार सौ अस्सी रू0) जब्त करने में सफलता मिली। आरोपीयों के विरुद्ध थाना बागनदी में अप0क्र0 15/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक केशरीचंद साहू, सउनि0 अनिल झा, प्र0आर0 750 प्रदीप लकड़ा, आर0 164, 1547, 91, 167 का सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!