IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया – बागनदी पुलिस के द्वारा निजात कार्यक्रम के तहत जन चौपाल लगा और दीवार पर लेखन कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों का सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारियां लोगों को दी जा रही है। जिले में पुलिस द्वारा आमजनों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक करने चलाये जा रहे निजात कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक केसरी चंद साहू द्वारा बागनदी थाना क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को शराब, गांजा, तम्बाखू, गुड़ाखू , नशीली दवाईयों से होने वाली शारीरिक, मानसिक, आर्थिक  क्षति के बारे में विस्तृत जानकारी देकर समझाया जा रहा है साथ ही कला मंच, सामुहिक स्थलों पर दीवार लेखन कर ग्रामीणों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!