IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी। फेसबुक में लड़की की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में अंबागढ़ चौकी पुलिस को सफलता मिली है।

मामले का विवरण इस प्रकार है- प्रार्थी की लडकी उम्र 23 साल जो चन्द्रपुर महाराष्ट्र में काम करने गई थी। जिसके मोबाईल नंबर पर आरोपी कोमल प्रसाद पिता अशोक कुमार वैष्णव उम्र 25 साल साकिन घोघरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर का अपने मोबाईल नं ० के माध्यम से फेसबुक के जरिये संपर्क कर दोस्ती किया तथा उसके साथ नजदीकी बनाकर अपने प्रेम जाल में फंसा कर मोबाईल फोन के माध्यम से अश्लील फोटो तैयार किया, जब लडकी का विवाह दूसरे लडके से तय हुआ। तब रिश्ता तय होने की जानकारी होते ही, रिश्ता तोड़ने के नियत से आरोपी के द्वारा अपने मोबाईल से बनाई गई अश्लील फोटो को लडकी के पिता के मोबाईल में भेजकर प्रार्थी एवं उसके परिवार को अपमानित किया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर शिकायती मोबाईल नंबर के आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 162 / 2021 धारा 354 ( ग ) .509 ( ख ) भादवि 67 (ए) आईटी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया तथा मामला महिला संबंधी होने से मामले की जांच को गंभीरता से लेते हुए विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के पता तलाश हेतु लगाये गये मुखबिर से आरोपी कोमल वैष्णव के अपने ग्राम घोघरा में देखे जाने की सूचना मिली। जिससे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अं ० चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे द्वारा विशेष टीम गठित कर बिलासपुर तखतपुर, मुंगेली, लोरमी सूचना तस्दीक व आरोपी पतासाजी हेतु भेजा गया। जो आरोपी कोमल प्रसाद पिता अशोक कुमार वैष्णव उम्र 25 साल साकिन घोघरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर का उज्जैन (मध्य प्रदेश) भागने की फिराक में था, जिसे भेजे गये टीम द्वारा तलाश करते हुए सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तिफरा काली मंदिर के पास से अभिरक्षा में लिया जाकर थाना अंबागढ़ चौकी लाया गया। जिससे पूछताछ करने पर अपराध घटना कारित करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त मोबाईल मय सीम के जप्त कर आरोपी को दिनांक 10.02.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानती होने से ज्युडिशियल रिमांड पर जेएमएफसी न्यायालय अं ० चौकी पेश किया गया। जो न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे, सउनि श्याम ठावरे, आर ० सुशील राऊत, आर 1678 सुनील सिंह का सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!