IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े को नगर पंचायत पार्षद द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि रात्रि 9 से 10 के बीच वनांचल क्षेत्र के शंकरपारा में 11 वर्षीय बालक अकेले घूम रहा है और इस क्षेत्र का नहीं लग रहा है। सूचना मिलते ही थाना स्टाफ अंबागढ़ चौकी शंकरपारा रवाना होकर बालक को थाना लाया गया। जहां पर बालक को खाना खिला कर परिजनों और रिश्तेदारों के संबंध में पूछताछ किया गया तो बालक ने अपना नाम पता थाना छुरिया का होना बताया। अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा छुरिया थाना से संपर्क कर कोटवार से जानकारी लिया गया। कोटवार से जानकारी प्राप्त कर तस्दीक किया गया। जानकारी में कोटवार ने बताया कि उक्त बालक चाचा का लड़का है जो 6 फरवरी 2022 से कहीं निकल गया था। जिसका तलाश परिजनों द्वारा किया जा रहा था। परिजनों द्वारा बालक को लेने रात में अंबागढ़ चौकी आने में असमर्थता बता रहे थे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल आधी रात को वाहन में सुपुर्द करने गांव पहुंचकर बालक को पिता के सुपुर्द किया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा व सहयोग के लिए अंबागढ़ चौकी पुलिस को धन्यवाद दिया। भटके बालक को सुपुर्द करने थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक गिरीश निषाद, उमेश यादव, टीकाराम का सराहनीय सहयोग रहा।

You missed

error: Content is protected !!