IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। सोशल मिडिया मानिटरिंग सेल जिला राजनांदगांव द्वारा सोशल मिडिया के निगरानी पर पाया गया कि व्हाट्सएप ग्रुप ‘हिन्दु जन सेवा संगठन’ में मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति भांडेकर द्वारा मुस्लिम धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं अश्लील मैसेज पोस्ट की गई है, जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के निर्देशन में थाना खैरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोबाइल न. के धारक राजु भांडेकर पिता स्व. भैयालाल भांडेकर उम्र 54 साल साकिन वार्ड न. 01 पिपरिया थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव के विरुद्ध धारा 151,107,116(3) जा.फौ. के तहत कार्यवाही करते हुए इस्तगाशा क्रमांक 17/2022 तैयार कर एसडीएम खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया। जिसे उप जेल सलोनी भेजा गया। सभी सोशल मिडिया पर ‘सोसल मीडिया मानिटरिंग सेल’ जिला राजनांदगांव तथा समस्त थाना और चौकी द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार से भड़काऊ, अश्लील व धार्मिक भावनाओ पर ठेस पहुचाने वाला मेसेज पोस्ट करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

You missed

error: Content is protected !!