छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
फोटो आरोपी
छुरिया – ग्राम कोलिहालमती में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद में ससुर ने अपने ही बहू पर गैती ( कुदाल ) से वार कर उसकी हत्या कर दी।
मिली जानकारी अनुसार गैंदाटोला थाना अंतर्गत ग्राम कोलिहालमती में रविवार सुबह सात बजे जनक राम सिन्हा उम्र 65 वर्ष ने अपनी बहू मनभा सिन्हा पति देवेन्द्र सिन्हा उम्र 35 वर्ष की गैती (कुदाल) से हमला कर हत्या कर दी। बताया जाता है मृतिका अपने छह वर्ष की बेटी के साथ अलग रहती थी और मृतिका के पति देवेन्द्र अपने माता-पिता और 11 वर्ष के लड़के के साथ अलग रह रहा था। ससुर और बहू के बीच आये दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। बीच-बीच में गांव के लोगो के द्वारा समझाइस भी दिया गया था। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हर बार की तरह इस बार भी रविवार को सुबह सात बजे के आसपास घर की साफ सफाई के नाम पर बहु और ससुर के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद ससुर ने आक्रोश में आकर घर मे रखे गैती से बहु के सिर पर हमला कर बहु की हत्या कर दी। जिसकी जानकारी मृतक महिला की छह वर्षीय बेटी के द्वारा देखने पर गांव के अपने रिश्तेदारो को जानकारी दी गई। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और डायल 112 को सूचना देने पर तत्काल घटना स्थल मे गैंदाटोला थाना प्रभारी अमृत लाल साहू पहुंचे और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबागढ़ चौकी एसडीओपी अर्जुन कुमार कुर्रे व एएसपी मानपुर पुपलेश कुमार ,थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी कार्तिकेश्वर जांगड़े घटना स्थल कोलिहालमती में पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद पंचनामा तैयार कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए छुरिया भेजा गया। वही आरोपी ससुर जनक राम सिन्हा को धारा 302 के तहत हत्या का मामल दर्ज गिरफ्तार किया गया है।
