IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 27/01/2022 को खैरागढ़ थाना निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के नेतृव्य मे ग्राम सहसपुर में ग्र्राम वासियो के सहयोग से घेराबंदी कर भैसा चोरी कर ले जा रहे दो आरोपी 01 कृष्णा पारधी पिता प्यारे लाल पारधी ग्राम रगड़ा थाना छुईखदान 02 अशोक पिता रुपराय पारधी उम्र 35 साल साकिन कुकुरमुड़ा थाना खैरागढ़ को पकड़ा गया। जिनके पास 06 नग भैसा कीमती करीबन 115000 रुपये बरामद किया गया। प्रकरण के अन्य दो आरोपी मंगलू पारधी पिता प्यारेलाल पारधी निवासी मोहंदी थाना घुमका एवं राजेश पिता जीवन पारधी उम्र 27 साल साकिन घोटिया थाना खैरागढ़ घटना स्थल से फरार हो गये जिनका थाना खैरागढ़ पुलिस द्धारा सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है। थाना खैरागढ़ मे आरोपीगण के विरुद्ध धारा 41  1 -4 जा0फौ0 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि मुरली बघेल प्रधान आरक्षक 90 गन्नू साहू एंव आरक्षक 1408 संजय कौशिक की भूमिका अहम रही।

इसी प्रकार आज दिनांक 27/01/2022 को थाना खैरागढ़ के 01 अन्य प्रकरण क्रमांक 361/2021 धारा 457 34 भादवि के आरोपीगण 01 संतोष मारकंडे पिता अमर दास मारकण्डे उम्र 29 साल साकिन वार्ड न0 20 खम्हरिया खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला राजनादगांव छ0ग0 एवं 02 मनिष कोसरे पिता मन्नू कोसरे उम्र 19 साल साकिन वार्ड न0 20 खम्हरिया थाना खैरागढ़ जो दिनांक 20/09/2021 के 03.30 बजे रात मे प्रार्थी रंजित अग्रवाल पिता स्व0 किशुन लाल अग्रवाल उम्र 38 साल साकिन इतवारी बाजार खैरागढ़ जिला राजनादगांव के घर मे चोरी करने के प्रयास के अपराध मे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर उप जेल सलोनी भेजा गया।

error: Content is protected !!