IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कृषि मंत्री श्री चौबे ने एफएम रेडियो स्टेशन रेडियो संगवारी का किया शुभारंभ कर कहा इसके माध्यम से जनसामान्य को सूचनाएं प्राप्त होते रहेंगी

राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज सृष्टि कॉलोनी में एफएम रेडियो स्टेशन रेडियो संगवारी का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री श्री चौबे ने रेडियो संगवारी के तकनीकी रूम की कार्यप्रणाली को समझा इसके पश्चात उन्होंने रिकॉर्डिंग रूम में रेडियो संगवारी को पहला साक्षात्कार दिया। कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस एफएम रेडियो के माध्यम से जनसामान्य को सूचनाएं प्राप्त होते रहेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना प्रारंभ की तथा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की भावना के अनुरूप नरवा योजना के तहत जल संरक्षण, गरवा योजना के अंतर्गत पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन, घुरवा योजना अंतर्गत जैविक खेती तथा पारंपरिक बाड़ी को बढ़ावा देते हुए सुपोषण की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं है। सुराजी गांव योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आज राजपथ में छत्तीसगढ़ की झांकी सुशोभित हुई है। उन्होंने बताया कि गौठान के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और गौ माता की सेवा हो रही है। प्रदेश में 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायते हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में गौठान प्रारंभ करने की योजना है। एक गौठान के लिए लगभग 8 से 10 एकड़ भूमि सुरक्षित हो रही है। इस तरह प्रदेशभर में लगभग डेढ़ लाख एकड़ भूमि सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि तेज गति की गाडिय़ों से गायों की मौत हो रही थी। गौठान बन जाने से गायों को सुरक्षित स्थान मिला है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण से जैविक खेती को बढ़ावा मिला है तथा फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है। गौठान में एक लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है और वे आर्थिक दृष्टि कोण से मजबूत बन रही है।

कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। देश में यह पहला राज्य है जहां इनपुट सब्सिडी में किसानों को इतनी अधिक राशि दी जा रही है। पढ़े-लिखे लोग अब कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना एवं भूमिहीन श्रमिकों के लिए संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में गेम चेंजर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौठान, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी देशभर में चर्चा का केन्द्र बने हैं। अब तक गोधन न्याय योजना के तहत किसानों को 122 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है। वर्मी कम्पोस्ट का अधिक मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है। डीएपी एवं यूरिया खाद की कमी देश में है ऐसी परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ जैविक खेती को बढ़ावा देने वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा रागी, कोदो, कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।

समता जनकल्याण समिति द्वारा संचालित रेडियो संगवारी के लोकार्पण अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, श्री पदम कोठारी, पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख, राजा भवानी बहादुर सिंह, दिग्विजय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रईस अहमद शकील, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डीके नेताम, श्री चंद्रभान वाजपेयी, श्री इब्राहिम मोहम्मद, जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़ श्री भावेश सिंह, रेडियो संगवारी के संचालक श्री शिशुपाल खोब्रागढ़े, दैनिक समाचार पत्र देशबंधु के ब्यूरो चीफ श्री दीपांकर खोब्रागढ़े, सुश्री हिमानी वासनिक, श्री दीपेश सिंह उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!