IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिला उत्पीड़न एवं निवारण समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाई गई

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न एवं निवारण समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ के.एल. टांडेकर के निर्देशन में एवं डॉ. मीना प्रसाद के मार्गदर्शन में महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रो. हेमंत नंदागौरी ने अपना वक्तव्य प्रदान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में महिलाओं के लिए कई अधिनियम बनाए गए हैं जिनकी जानकारी उन्हें होना आवश्यक है जिसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों एवं अत्याचारों के निवारण के लिए पारित अधिनियमों,आर्थिक न्याय प्रदान करने हेतु प्रदान अधिकारों, कानूनी समानता- जाति, धर्म, लिंग आदि में भेदभाव न करने, लोक सेवाओं में बिना भेदभाव के नियुक्ति करने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राजनीति में आरक्षण एवं समान पारिश्रमिक आदि अनेक अधिनियमों की जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने भी कविताओं के वाचन द्वारा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। इस कार्यक्रम में डॉ प्रीति बाला टांक, डॉ. दिव्या देशपांडे, डॉ प्रियंका सिंह, प्रो. रीमा साहू, प्रो सुमन बोथरा एवं प्रो. आशीष मंडले भी उपस्थित हुए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!