IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट…

छुरिया – जनपद पंचायत के उप चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 24 में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाते हुए भाजपा अधिकृत उम्मीदवार ने विजय हासिल की। पूर्व में कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य के निधन के पश्चात रिक्त हुई क्षेत्र क्रमांक 24 परेवाडीह में जनपद सदस्य विजयी प्रत्याशी भूपेन्द्र नायक ने अपने प्रतिद्वन्दी कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी शांति बाई कार्ते को 1140 मतो से शिकस्त दी। साथ ही रानामटिया पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी गोपी राम आंधिया ने विजय प्राप्त की, पंचायत निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुरीमा टोप्पो द्वारा विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, एकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पचांयत छुरिया, हिरेन्द्र साहू वरिष्ठ नेता भाजपा, रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मण्डल छुरिया, गोपाल साहू अध्यक्ष भाजपा मण्डल कुमर्दा, कैलाश शर्मा प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा, अनिरूद्ध चंद्राकर पूर्व मण्डल अध्यक्ष, दीनदयाल साहू पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोपाल भुआर्य पूर्व जनपद सदस्य, मुकेश साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा, रूपेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत बरबसपुर, कपिल बघेल युवा मोर्चा कुमर्दा, डामन साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष कुमर्दा, दिग्विजय साहू, डुमेश साहूू, भुनेश्वर ठाकुर, प्रतीक प्रधान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आंसराम कंवर विकास विस्तार अधिकारी,अरुण सिंह सहायक विकास विस्तार अधिकारी हुमेश कुमार भण्डारी सहायक विकास विस्तार अधिकारी, दानेन्द्र सिंह ठाकुर करारोपण अधिकारी हरिशंकर मेश्राम लिपिक उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!