IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट अनुसार शहरी क्षेत्र के सात 7 लोग की सैंपल जांच में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। राजनांदगांव में भी अब ओमिक्रॉन ने दस्तक दिया है और इन मरीजों से कितने संक्रमित हुए हैं। यह चिंता का विषय है। हालांकि राहत की बात यह है कि ये सभी मरीज अब स्वस्थ्य हो चुके हैं।
ज्ञात हो कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए 6 जनवरी को 34 लोगों का सैंपल भुनेश्वर भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट 20 जनवरी को आई है। इसमें सात लोगों में संक्रमण का ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। ये सभी मरीज नगर निगम सीमा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जो अब पूर्णत: स्वस्थ बताए गए हैं।

You missed

error: Content is protected !!