IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/घुमका। शासकीय रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय घुमका में परीक्षा फॉर्म जमा करने के दौरान प्राइवेट छात्र छात्राओं से 400 रुपये की राशि अतिरिक्त ली जा रही है। जिसका विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया। अभाविप ने जब छात्र छात्राओं से ली जा रही राशि के बारे में पूछा तो प्राचार्य ने व्यवस्था शुल्क होने की जानकारी दी। छात्र छात्राओं ने 1 घंटे तक प्राचार्य से राशि माफी की गुजारिश की, किन्तु प्राचार्य ने साफ मना कर दिया और यह आश्वासन दिया कि अगर परीक्षा ऑनलाईन हुआ तो यह राशि छात्र छात्राओं को वापस दी जाएगी। तब जाकर छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से रूपनारायण(लक्की), सौरभ सिंह, लव कुमार साहू, आयुष राजपूत, प्रीतम साहू, केदार साहू, शुभाष यादव, यशीष राव, विनय साहू, मुकेश वर्मा, रोशन, सुकदेव, तामेश्वर निर्मलकर व अन्य छात्र छात्राएं मास्क लगाकर उचित दूरी बनाकर उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!