IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

साप्ताहिक क्षमता के अनुरूप धान का उठाव कम करने वाले मिलरों पर होगी कार्रवाई, अब तक 2 लाख 60 हजार मिट्रिक टन धान का उठाव

  • कलेक्टर ने धान उठाव और डीओ में कम प्रदर्शन वाले मिलरों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • साप्ताहिक क्षमता के अनुरूप धान का उठाव कम करने वाले मिलरों पर होगी कार्रवाई

राजनांदगांव 18 जनवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर धान उठाव महाअभियान के तहत धान का उठाव जारी है। किसानों से अब तक 6 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी किया गया है। इनमें 2 लाख 60 हजार मिट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। जिले में अब तक 1 लाख 84 हजार 595 मिट्रिक टन धान का टीओ जारी किया गया है। जिसमें परिवहनकर्ताओं द्वारा 1 लाख 40 हजार मिट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। इसी प्रकार 1 लाख 37 हजार 190 मिट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है जिसके विरूद्ध 1 लाख 17 हजार 557 मिट्रिक टन धान का उठाव किया गया है।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा के दौरान जिले के मिलर्स द्वारा धान उठाव की प्रगति धीमी पाई गई। जिला प्रशासन द्वारा मिलरों के प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान किया गया। मिलरों द्वारा चावल जमा करवाने के लिए एफसीआई में अतिरिक्त गोदाम की क्षमता बढ़ाई गई। एफसीआई ने तिलई एवं डोंगरगढ़ में चावल लेना प्रारंभ कर दिया है। इसी प्रकार उसना मिलरों की मांग पर कम क्षमता में अनुबंध स्वीकारते हुए शासन को पत्र प्रेषित कर प्रावधान कराया गया है। जिले में एफसीआई में गोदामों में रैक मूमेंट के लिए प्रयास के बाद पिछले वर्षों की तुलना में पर्याप्त रैक किया गया है। मिलरों की मांग पर अन्य जिलों की टैगिंग को भी राजनांदगांव डीपो से अनटैग कराया गया है। फिर भी मिलरों द्वारा साप्ताहिक क्षमता के विरूद्ध डीओ के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। कुछ मिलरों द्वारा धान उठाव नहीं करने के बहाने बनाएं जा रहे हैं। ऐसे बहाने बाज मिलर्स नकारात्मक खबर फैला रहे हैं और धान उठाव को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं उन मिलरों पर कस्टम मिलिंग प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने उन मिलरों को डीओ आवेदन करने और उठाव करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षमता से कम कार्य करने वाले मिलरों पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले मिलरों के लिए दल गठित कर कस्टम मिलिंग प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है। पूर्व वर्षों की तुलना में धान का उठाव और बारदाने की व्यवस्था अच्छी रही है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!