IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 
छुरिया – रानीतालाब में कठुआ पुल के पास तेज गति से दौड़ रही पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक का पैर टूट गया है वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के रानीतालाब कठुआ पुल के पास मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे सीतागोटा से अपने घर जामरी जा रहे बाइक क्रमांक सीजी 08 एन 5297 और रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक एम एच 40 सीडी 3823 का आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया। बाइक में सवार कार्तिक सिन्हा पिता द्वारिका सिन्हा उम्र 35 वर्ष, हरिराम यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 30 वर्ष और ढाल सिंह यादव पिता रमेश यादव उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी जामरी थाना डोंगरगढ़ जख्मी हुए हैं जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है बताया जा रहा है बाइक चला रहे युवक कार्तिक सिन्हा का एक पैर टूट गया है वहीं दो लोग घायल हैं जिनका उपचार छुरिया में चल रहा है।

You missed

error: Content is protected !!