IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में 75 प्रतिशत किसानों ने बेचा अपना धान, विक्रय किए गए धान में 43 प्रतिशत धान का हुआ उठाव

  • कलेक्टर के निर्देश पर धान उठाव महाअभियान चलाकर किया जा रहा धान का उठाव

राजनांदगांव 17 जनवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के 149 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान बेचने के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसान चार महीने की अपनी कड़ी मेहनत से उत्पादित धान को समर्थन मूल्य में विक्रय कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। जिले में 2 लाख 12 हजार 37 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 75 प्रतिशत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। किसानों से 60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक खरीदे गए धान में 43 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

फाइल फोटो

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तीन दिन धान उठाव महाअभियान चलाया जा रहा है। जिससे धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्था सुनिश्चित बनी रहें। मंगलवार को किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों और धान खरीद सुगमता से चलती रहे, इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने के लिए अन्य जिलों के कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर संग्रहण केन्द्र को प्रारंभ कराया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने धान खरीदी केन्द्र के सभी नोडल अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि धान खरीदी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने मिलर और परिवहनकर्ता को धान उठाव के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक मिलिंग क्षमता से कम मिलिंग करते पाए जाने पर जांच कर कस्टम मिलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धान उठाव के लिए परिवहनकर्ताओं को वाहन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!