IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 15.01.2022 की शाम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरूनानक चौक, मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक, गुडाखू लाईन, रामधीन मार्ग, बसंतपुर चौक, नंदई चौक, गंज चौक का भ्रमण पश्चात रात्रि में राजनांदगांव पुलिस कट्रोंल रूम पहुंचे और पुलिस कन्ट्रोल रूम में स्थित सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम एवं डायल 112 कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद राजनांदगांव रेलवे स्टेशन जाकर यात्री प्रतिक्षालय, एलीवेटर एवं रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं का हाल जाना, वापस आकर 18-एकड पहुंच कर पुलिस आवासीय परिसर का जायजा लिया। इस प्रकार पुलिस अधीक्ष द्वारा भ्रमण कर शहर के गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर आवश्यक दिशनिर्देश देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

You missed

error: Content is protected !!