IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शराब की अवैध बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरगी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में सुरगी स्टाफ के द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिये लगातार कार्रवाई की जा रही है। नए वर्ष 2022 में अब तक आबकारी एक्ट 34 (1) के आठ प्रकरण और 34 (2) के छह प्रकरण पर कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

दिनांक 15.01.2022 को ग्राम जंगलेसर में शाम के समय शराब की अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस चौकी सुरगी स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी बिरेन्द्र चन्द्राकर पिता बिसाहत चन्द्राकर, उम्र 25 वर्ष साकिन जंगलेसर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 29 पौवा विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल शराब एवं 04 पौवा देशी मदिरा प्लेन कीमती 3800 रूपये जब्त किया गया। इसी प्रकार आरोपी उत्तम कुमार चन्द्राकर पिता अर्जुन चन्द्राकर, उम्र 38 वर्ष , साकिन जंगलेसर को 31 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2480 रूपये के साथ पकड़ा गया एवं आरोपीगणों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर चौकी प्रभारी सुरगी, उप निरीक्षक एसएस मण्डावी, सउनि. कमलेश सिंह बनाफर, प्रआर. 1206 लोकनाथ वर्मा, प्रआर. 726 शिशुपाल भालाधरे, प्रआर. 1340 तोरण पटेल, आर. 1538 दुष्यंत राणा एवं चालक आर. 521 राकेश वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!