IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/छुरिया। छुरिया क्षेत्र मेेंं शनिवार को अवैध रुप से रेत परिवहन करते समय टैक्टर के चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया क्षेत्र के झिंझारी निवासी किसी ग्रामीण द्वारा टैक्टर में अवैध रुप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। 14 वर्षीय बालक हनुमंत गोड़ पिता जयतला टैक्टर के सामने बैठा हुआ था। चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चालने के कारण टैक्टर ब्रेकर पर उछल गया। ट्रैक्टर के उछलते ही हनुमंत नीचे गिर गया और टैक्टर के सामने के पहिया की चपेट में आ गया। गंभीर चोट आने की वजह से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि खनिज विभाग की अनदेखी की वजह से जिले भर मेें खनिज संपदाओं की लूट मची हुई है। तस्कर रेत, मूरुम सहित अन्य संपदाओं का दोहन कर रहे हैं। खनिज विभाग द्वारा किसी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!