IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। सोल्ड बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महाराष्ट्र के भंडारा जिले का रहने वाला है, हाल में वह राजनांदगांव में रह रहा है।

मामले का विवरण इस प्रकार है:- आज दिनांक 15/01/22 को प्रार्थी हेमचंद सोनकर निवासी ग्राम हल्दी पुलिस चौकी सुरगी का थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश किया कि उसकी सोल्ड बाइक, काला-लाल रंग कीमती 1,04,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर एबिस फैक्ट्री पार्किंग के सामने से चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध कायम कर घटना के संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत करा हुए प्राप्त दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पूर्ण लगन व मेहनत से 24 घण्टे के अंदर आरोपी निकेश राऊत पिता शंकर राऊत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम निमगांव थाना अड़याल तहसील व जिला भण्डारा (महाराष्ट्र) हाल पता ब्लॉक नं . 46 एफ -1 अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग से चोरी गये बाइक को बरामद कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया तथा एबिस फैक्ट्री के सामने से चोरी हुये अन्य वाहनों के संबंध में पूछने पर कोई जानकारी नहीं होना बताया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लालबाग शिवेन्द्र राजपूत, प्रआर 1470 किशोर यादव, प्रआर 418 देवसिंह मार्को, आर. 1272 सुनील बैरागी, आर. 1579 लीलाराम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!